FIFA 2026 देर रात मैच देखो — ये 5 Healthy Snacks साथ रखो

फुटबॉल का महामुकाबले यानि Fifa world cup 2026 की शुरुआत हो चली है, भारत में भी इसका क्रेज़ अलग स्तर का है। इसके मुकाबले भारतीय समय अनुसार देर रात को हुआ करेंगे।

देर रात को मैच का लुत्फ उठाने के लिए अपने साथ बेहतरीन स्नैक्स जरूर रखें जो मैच के मजे को दोगुना करदें। लेकिन लेकिन लेकिन ......

क्या आप भी स्नैक्स के ऑप्शन में कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स, फास्ट फूड्स को ही जगह देने जा रहे हैं? तो ठहरिए आज के इस वेबस्टोरी में वे हेल्थी स्नैक्स से रूबरू होंगे जो Fifa 2026 का लुत्फ उठाते हुए ले सकते हैं।

Chana chaat

उबले हुए चनों (काले चने या काबुली चने) में कटे हुए प्याज़, टमाटर, उबले आलू, हरी मिर्च, चाट मसाला, और नींबू का रस मिलाकर चटपटा बनाया जाता। चना चाट प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर एक अत्यंत पौष्टिक और स्वादिष्ट स्नैक है।

Dry Fruits aur nuts

हेल्थी स्नैक्स के तौर पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन रात को फुटबॉल देखते हुए खाया जा सकता है। अपने साथ मुट्ठी भर बादाम , पिस्ता इत्यादि ले सकते हैं जो प्रोटीन फाइबर से भरपूर होते हैं।

Roasted Makhana

रात को मैच के दौरान साथ में रोस्टेड मखाना ले सकते हैं, यह कम कैलोरी वाला एक बेहतरीन स्नैक है, जो वजन घटाने, ब्लड शुगर नियंत्रित रखने, पाचन को बेहतर बनाने और हड्डियों को मजबूत करने में बेहद फायदेमंद होता है।

Muruku Sticks

यह स्नेक भारत में बेहद फेमस है, उरद दाल और चावल के आटे से बनाए जाने वाला यह स्नेक सेहत के लिए बेहद पौष्टिक रहता है।

Moong Dal Khichdi

खिचड़ी एक बेहद पौष्टिक,पाचन के लिए हल्की और आरामदायक (comfort food) डिश है। इसे बनाने के लिए चावल और मूंग दाल को घी, जीरा और हींग के तड़के के साथ प्रेशर कुकर में पकाया जाता है

यह 5 Snacks क्यों हैं Best Late-Night Match Snacks? ✔️ Light हैं — पेट भारी नहीं लगेगा  ✔️ Protein और Fiber से भरपूर — energy बनी रहेगी  ✔️o deep frying, no maida — कल सुबह zero guilt  ✔️ Easily available — घर में ही मिलते हैं  ✔️ Taste में zero compromise Late night snacking का सही तरीका यही है!