भारत त्योहारों का देश है, और त्योहारों का मजा मिठाई के बिना तो हो ही नहीं सकता लेकिन असली मजा तभी है जब आपकी पसंदीदा मिठाई आपकी सेहत के लिए भी सही रहे।

आज के इस वेबस्टोरी में हम आपको आपकी 5 फेवरेट मिठाई को sugar Free Mithai में कन्वर्ट करने में टिप्स देंगे। क्योंकि सेहतमंद रहना भी जरूरी है।

बेसन लड्डू सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली मिठाई है , लेकिन इसमें बेहद ज्यादा घी का इस्तेमाल होता है। इसको हेल्थी बनाने के लिए आप इसमें मिक्स सीड डाल सकते हैं ताकि लड्डू से प्रोटीन की पूर्ति हो सके।

मैसूर पाक में सबसे अधिक मीठा होता है, इसमें बेसन और घी की मात्रा भी बेहद ज्यादा होती है। इसको Sugar free mithai का रूप देने के लिए इसमें स्टेविया पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं और सीड्स में सिसेम सीड्स का।

छठ पर्व पर हमारे बिहार के दोस्तों के बीच मशहूर ठेकुआ जो कि प्राचीन समय से गुड से बनाया जाता है यह बाकी मिठाइयों के मुकाबले अपने मूल रूप में ही सबसे हेल्थी है। लेकिन आप इसमें फ्लैक्स सीड्स का इस्तेमाल करके और हेल्थी बना सकते हैं।

घेवर राजस्थान की फेमस मिठाई है। इसका शुगर-फ्री वर्जन हल्के स्टीविया या पतले गुड़ की चाशनी से बनाया जाता है। घी और गेहूं से बना इसका क्रिस्पी बेस इतना रिच होता है कि ज्यादा मिठास की जरूरत ही नहीं पड़ती।

रसगुल्ला नरम छैना बॉल्स से बनता है, जिन्हें हल्की चाशनी में डुबोया जाता है। इसका शुगर-फ्री वर्जन हल्के स्टीविया सिरप या हल्के मीठे नारियल पानी के बेस के साथ बनाया जाता है। छैना खुद ही इतना सॉफ्ट, प्रोटीन-रिच और स्वादिष्ट होता है कि ज्यादा चीनी की जरूरत महसूस नहीं होती।

इसके अलावा ऐसे कई होर भी मिठाई है जिसका आप शुगर फ्री वर्जन बना सकते हैं, उन मिठाइयों के बारे में पूरी जानकारी के लिए इनपर क्लिक करें।